पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक

पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक

बहादुरगंज. प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नटुवापाडा बहादुरगंज में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को इको क्लब के सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली. जिसमें इको क्लब के कुल बीस सदस्यों ने भाग लिया. प्रभात फेरी का संचालन कला शिक्षक कृष्ण कुमार चंद्रवंशी , सहायक शिक्षक रौशन कुमार , शिक्षिका पूजा कुमारी और नीति कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर पौषक क्षेत्र के आम आदमी को उर्जा संरक्षण ,जल संरक्षण ,एकल उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार , इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट में कमी एवं सतत खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देने जैसे गंभीर विषय पर लोगों को जागरूक किया गया. इससे पहले प्रधानाध्यापक मो खालिद अनवर ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के बच्चे “सबसे अधिक जोखिम ” में है. दरअसल यहां बच्चों के जलवायु जोखिम सूचकांक में भारत को 163 देशों में से 26 वें सबसे अधिक जोखिम वाले स्थान पर रखा गया है. यहां पानी का स्तर भी काफी तेजी से नीचे जा रहा है. ऐसे में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए न सिर्फ पेड़ – पौधे को कटने से रोकना होगा बल्कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है. तभी जाकर हम अपने देश एवम अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रख पाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >