बस टर्मिनल में बुनियादी सुविधाओं का टोटा

बस टर्मिनल में बुनियादी सुविधाओं का टोटा

प्रतिनिधि, किशनगंज किशनगंज के वीर कुंवर सिंह अंतरराज्यीय बस टर्मिनल नगर परिषद को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का राजस्व देता है. लेकिन इसके बावजूद एनएच 27 पर स्थित इस बस टर्मिनल में यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां ना तो एक भी प्याऊ है और ना एक एक चापाकल. यात्रियों को 15-20 रुपये में पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है. बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है. वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल में यात्री शेड भी उपलब्ध नहीं है. बस स्टैंड में एक तरफ सभी दुकानों और होटलों का कचरा फेंक दिया जाता है, जिसकी दुर्गंध से यात्रियों को काफी दिक्कत होती है. इसका यात्रियों के स्वाथ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >