जदयू विधायक की टिप्पणी के खिलाफ शेरशाहबादी समाज और कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

शिष्टमंडल में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, विधायक कमरूल होदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाहबुल अख्तर, पूर्व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आजाद साहिल समेत शेरशाहबादी समुदाय के कई प्रतिनिधि शामिल थे.

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट:

ऑल बिहार शेरशाहबादी एसोसिएशन और कांग्रेस पार्टी के संयुक्त शिष्टमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर जदयू विधायक गोपाल अग्रवाल की कथित टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में कहा गया कि ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा शेरशाहबादी समुदाय को बार-बार निशाना बनाना और उन्हें बांग्लादेशी कहना संविधान की भावना के खिलाफ है. शिष्टमंडल ने इसे समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला बयान बताया.

शिष्टमंडल में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, विधायक कमरूल होदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाहबुल अख्तर, पूर्व जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आजाद साहिल समेत शेरशाहबादी समुदाय के कई प्रतिनिधि शामिल थे.

प्रतिनिधियों ने डीएम से मांग की कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की बयानबाजी दोबारा न हो. ज्ञापन में यह भी कहा गया कि किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाए जाने से समाज के लोगों को देशभर में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >