किशनगंज रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, 4 नाबालिग समेत 9 युवतियां कराई गईं मुक्त

Kishanganj: किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 नाबालिग समेत 9 युवतियों को मुक्त कराया. ऑपरेशन सवेरा के तहत हुई इस छापेमारी में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अब पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है.

Kishanganj: किशनगंज शहर के खगड़ा रेड लाइट इलाके में रविवार शाम पुलिस ने बड़ी छापेमारी की. बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत यह कार्रवाई की गई. इस दौरान पुलिस ने 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को वहां से मुक्त कराया. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही.

सादे कपड़ों में तैनात थे जवान

पुलिस को सूचना मिली थी कि इस इलाके में बाहर से लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर विशेष टीम बनाई गई और कई थानों की पुलिस को एक साथ मौके पर भेजा गया. छापेमारी में बहादुरगंज, पहाड़कट्टा समेत कई थानों की पुलिस शामिल रही. महिला पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिस जवान तैनात थे, ताकि कार्रवाई गुप्त रूप से की जा सके.

अचानक रेड लाइट एरिया पहुंच गई टीम

मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अचानक खगड़ा रेड लाइट एरिया पहुंची. टीम के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. कई लोग मौके से भागने लगे, जबकि कुछ को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने इलाके के कई मकानों में तलाशी ली और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की. बताया जा रहा है कि पुलिस किसी बड़े गिरोह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले एसडीपीओ

एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन सवेरा के तहत देह व्यापार में फंसी लड़कियों को छुड़ाने के लिए यह अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी मुक्त कराई गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है. इस कार्रवाई को किशनगंज में हाल के दिनों की सबसे बड़ी पुलिस रेड माना जा रहा है. घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के खून-पसीने से बनी है जेडीयू, संजय झा बोले- आगे भी पार्टी को करेंगे मजबूत

पटना से पूर्णिया सिर्फ 3 घंटे में पहुंचेंगे, बिहार के पहले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम हुआ तेज, देखें लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >