पीएम मोदी के जन्मदिन पर किशनगंज में जला ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किशनगंज में आस्था और उत्साह का संगम दिखा. 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत सामूहिक मंगलकामना की गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस तथा सार्वजनिक जीवन में उनके निरंतर सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार की शाम किशनगंज जिले में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला.

भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन, युवा मोर्चा और समर्थकों ने देशव्यापी आह्वान के तहत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यकर्ताओं ने न केवल सार्वजनिक स्थलों व मंदिरों, बल्कि अपने-अपने घरों में भी श्रद्धापूर्वक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की सामूहिक मंगलकामना की.

शहर के प्रमुख मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों पर सजा दीपोत्सव

किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र में शाम ढलते ही प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर दीयों की कतारें जगमगाने लगीं.

कार्यक्रम के तहत शहीद अशफाकउल्ला खां स्टेडियम खगड़ा, भाजपा जिला कार्यालय, बावोसा मंदिर धरमगंज, हनुमान मंदिर (बाल मंदिर स्कूल चौक, पूरबपाली), गायत्री मंदिर प्रांगण तेघरिया, शिव मंदिर मनोरंजन क्लब, ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर लाइन मोहल्ला और रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष दीप प्रज्ज्वलन व आरती का आयोजन किया गया.

प्रखंडों से लेकर सुदूर गांवों तक दिखा उत्साह

दीपोत्सव का यह अभियान केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि सीमावर्ती प्रखंडों में भी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से दीप जलाए.

बहादुरगंज, दिघलबैंक, ठाकुरगंज, कोचाधामन, पोठिया और टेढ़ागाछ प्रखंडों के ग्रामीण व कस्बाई इलाकों में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मंदिरों और सार्वजनिक चौराहों पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.

राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण को समर्पित हैं पीएम मोदी के 25 वर्ष

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक सेवाकाल भारत के पुनर्निर्माण और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय है.

नेताओं ने कहा कि 'आशीर्वाद का दीया' आम जनता और कार्यकर्ताओं के अटूट विश्वास का प्रतीक है, जो प्रधानमंत्री को राष्ट्र सेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की आत्मिक शक्ति प्रदान करता है.

मातृशक्ति और वरिष्ठ नेताओं की रही व्यापक भागीदारी

इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता हरिराम अग्रवाल, ज्योति कुमार सोनू, पंकज कुमार साहा, मनीष सिन्हा, कौशल झा, सुबोध माहेश्वरी, डॉ. सुरत और गगनदीप सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे.

वहीं दीपोत्सव को सफल बनाने में मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. मौके पर राजेश गुप्ता, सोनी देवी, लखवीर कौर, दुर्गा स्वर्णकार, लता मोदी, पुष्पांजलि देवी, सृष्टि कुमारी, विशाल स्वर्णकार, देव गुप्ता, राजीव चौहान, जय किशन प्रसाद और संजय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >