भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी किशनगंज की जिला अध्यक्ष बनी खोशी देवी

खोशी देवी को किशनगंज में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल, संगठन को मिलेगी नई मजबूती।

किशनगंज . जिला परिषद सदस्य खोशी देवी को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी, किशनगंज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ताओं ने इसे उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण का सम्मान बताया है. खोशी देवी लंबे समय से भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. जिला परिषद सदस्य के रूप में भी उन्होंने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है. पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है. माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में संगठन को जिले में नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी. नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस अवसर पर खोशी देवी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, अनुसूचित जाति समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना होगी.

ALSO READ : किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर भीषण हादसा: स्कॉर्पियो और दो बाइकों में सीधी भिड़ंत, 3 लोग लहूलुहान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >