इंटर की छात्रा ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

नप बहादुरगंज के वार्ड नम्बर 10 स्थित कृष्ण मंदिर रोड में रविवार की सुबह इंटरमीडिएट की छात्रा 17 वर्षीया पिंकी बसाक पिता शिवचरण बसाक ने गले में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली

बहादुरगंज नप बहादुरगंज के वार्ड नम्बर 10 स्थित कृष्ण मंदिर रोड में रविवार की सुबह इंटरमीडिएट की छात्रा 17 वर्षीया पिंकी बसाक पिता शिवचरण बसाक ने गले में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली. बहादुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज अस्पताल भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. परिजनों के अनुसार, घटना के वक्त मृतिका की मां अपने किसी काम से बाजार गयी थी. जबकि पिता पूर्व से ही बीमार हैं. इस बीच छात्रा ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. इतने में जैसे ही घर के दूसरे सदस्यों को घटना की जानकारी हुयी परिजनों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में ही परिजनों ने उसे किसी वाहन में लादकर यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर घटना की सूचना के साथ ही किशनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार बहादुरगंज हॉस्पिटल पहुंचे एवं परिजनों से बात की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >