किशनगंज. जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम की अध्यक्षता में जदयू जिला कार्यालय में हुई. बैठक में सर्वप्रथम नव मनोनीत किशनगंज जिला जदयू संगठन प्रभारी पवन मिश्रा को माला पहनाकर, बुके देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया. बैठक में 15 मार्च तक चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 1176 बूथों पर कम से कम दस पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बूथ कमेटी बनाने का निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिया. इसके लिए सभी विधानसभा प्रभारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों को अद्यतन वोटर लिस्ट भी उपलब्ध कराया गया है. सभी विधानसभा प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के प्रखंडों की मोनिटरिंग करेंगे. सभी प्रखंड अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों के सभी पंचायत अध्यक्षों एवं वार्ड अध्यक्षों को वोटर लिस्ट उपलब्ध कराएंगे. उक्त कार्य को समय पर पूरा करने के लिए जिला कमिटी के सदस्यों को दो या तीन पंचायतों का प्रभारी मनोनीत किया गया है. इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से अपेक्षित सहयोग की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
