लंबित केसों को जल्द निष्पादित करने का दिया निर्देश

एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने शुक्रवार की शाम को किशनगंज थाने में कांडों की करीब तीन घंटे तक समीक्षा की

किशनगंज. एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने शुक्रवार की शाम को किशनगंज थाने में कांडों की करीब तीन घंटे तक समीक्षा की. वारंट, गिरफ्तारी और पेंडिग केस के निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इसको लेकर स्पेशल ड्राइव चलाए जाने की बात कही. समीक्षा बैठक में केस का रिव्यु किया गया. जिसमें कुछ केस लंबित पाया गया. इस पर एसडीपीओ ने अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय मे केसों का निष्पादन करें. कांडों के निष्पादन को गंभीरता से लें. समीक्षा के दौरान कई अनुसंधानकर्ता से केस से संबंधित कई सवाल भी पूछे. उन्होंने निर्धारित समय में लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश दिया. अनुसंधान के दौरान स्थल भी अवश्य जाएं. जिससे बेहतर तरीके से अनुसंधान हो सके. समीक्षा में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, अवर निरीक्षक अंकित सिंह, अवर निरीक्षक अचला शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >