प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने लिया जा रहा फीडबैक

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सात निश्चय-3 को लेकर जिला प्रशासन काम कर रही है

किशनगंज राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सात निश्चय-3 को लेकर जिला प्रशासन काम कर रही है. इसीक्रम में गुरुवार को जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी तथा बीडीओ, ठाकुरगंज के द्वारा प्रखंड ठाकुरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत सखुआडाली के पठान टोली, थावागच्छ, धुलाबाड़ी सहित अन्य टोलों का भ्रमण किया गया. भ्रमण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं, प्रशासनिक सेवाओं में आ रही कठिनाइयों तथा उन्हें और अधिक सरल एवं सुलभ बनाने हेतु उपयोगी सुझाव प्राप्त किए गए. स्थानीय नागरिकों द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता, डिजिटल सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए गए. जिला प्रशासन नागरिकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी एवं नागरिक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >