किशनगंज में बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़े लोग, मोबाइल छीनने के बाद गांव में छापेमारी

Illegal Sand Mining Clash: अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ लोगों की हाथापाई हो गयी. पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनने के आरोप के बाद भारी पुलिस बल के साथ गांव में छापेमारी की गयी.

पोठिया, किशनगंज से विद्यानंद मेहता की रिपोर्ट

Illegal Sand Mining Clash: पोठिया थाना क्षेत्र के दलुआहाट नेपाली चौक पर अवैध बालू खनन और ढुलाई की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और कुछ लोगों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है. घटना के बाद गुरुवार को पुलिस ने मटियाभिट्ठा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया, जिससे इलाके में हड़कंपमचगया.

अवैध बालू ढुलाई की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार दलुआहाट नेपाली चौक के समीप अवैध रूप से बालू खनन कर ट्रैक्टर से ढुलाई किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी.पोठियाथानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कैप्टन संजय पांडे के अनुसार गश्ती के दौरान चिचुआबाड़ीपिकेट प्रभारी ब्रिज प्रसाद बैजू को इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

Illegal Sand Mining Clash: ट्रैक्टर छुड़ाने को लेकर बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. आरोप है कि जब्त ट्रैक्टर में लदे बालू को हाइड्रोलिक के जरिए खाली कर दिया गया और जब पुलिस ट्रैक्टर को थाना ले जाने लगी तो कुछ लोगों ने अवैध बालू कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया.

इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस टीम के साथ हाथापाई की घटना हुई.

पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनने का आरोप

पुलिस का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान वीडियो बना रहे एक पुलिसकर्मी का मोबाइल भी छीन लिया गया. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपितों की पहचान शुरू की और मुख्य आरोपी की तलाश में अभियान तेज कर दिया.

भारी पुलिस बल के साथ गांव में छापेमारी

घर में छापेमारी करती पुलिस.

घटना के अगले दिन गुरुवार को ठाकुरगंज एसडीपीओ टू मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मटियाभिट्ठा गांव में छापेमारी की गई. अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंथ, पोठियाथानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे, पहाड़कट्टाथानाध्यक्षफुलेंद्र कुमार, छत्तरगाछ कैंप प्रभारी शैलेश कुमार, ठाकुरगंजथानाध्यक्षअंजय अमन और अपर थानाध्यक्ष मणिभूषण पासवान सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा.

छापेमारी में बरामद हुआ मोबाइल, आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मी से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है. हालांकि मुख्य आरोपी अबूशमा मौके से ट्रैक्टर के साथ फरार बताया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज

पोठियाथानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ हाथापाई करने और मोबाइल छीनने सहित अन्य आरोपों में थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

ये भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार बोले CM सम्राट चौधरी, कहा- जो गलत होगा उस पर होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >