जवाहर नवोदय विद्यालय में 300 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

शहर से सटे बेलवा मोतिहारा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

किशनगंज शहर से सटे बेलवा मोतिहारा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों एवं कर्मियों के लिए एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज किशनगंज की ओर एक दर्जन से भी अधिक डॉक्टर और कर्मियों की टीम जिसमें फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डेंटिस्ट, स्किन स्पेशलिस्ट, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ शामिल थे. डॉक्टरों की टीम द्वारा इस चिकित्सा शिविर में विद्यार्थियों और कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकता के अनुरूप निशुल्क दवाएं भी दी गई. डॉ प्रमोद द्विवेदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के डॉ सार्थक बजाज, डॉ सुप्रिया कुमारी, डॉ प्रिंस कुमार, डॉ अमोद वाजपेयी, डॉ अपर्णा यशस्वी, डॉ अनामिका और डॉ दीक्षा राज के द्वारा संबंधित क्षेत्रों में चिकित्सीय जांच कर आवश्यक दवाएं एवं सलाह दी गई. जानकारी देते हुए डॉ प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि छात्र छात्राओं को उपचार के साथ उचित परामर्श दिया गया. खासकर बच्चों को योग, प्राणायाम, खान-पान और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की बात कही. वहीं प्राचार्य मो. मेराज आलम ने बताया कि डॉक्टरों की टीम के द्वारा लगभग 300 से अधिक विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच की गई. चिकित्सीय टीम के स्वागत एवं सहयोग में विद्यालय के प्राचार्य प्रभारी गौतम चंद्र दास, केके प्रतिहस्त, विजय राय, विनोद कुमार, बी के मंडल, एम आज़ाद एवं अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >