किराना दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सिक्के व जीरा के पैकेट बरामद

पौआखाली पुलिस ने नगर बाजार स्थित एक किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए सिक्के और जीरा के पैकेट भी बरामद किए हैं. इस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है.

पौआखाली: पौआखाली थाना पुलिस ने नगर बाजार स्थित एक किराना-गल्ला दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए सिक्के और जीरा के पैकेट भी बरामद किए हैं.

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण ने बताया कि पौआखाली थाना कांड संख्या-104/26, दिनांक 27 जून 2026, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत दर्ज मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त मो. आशिक (22), पिता स्वर्गीय अब्दुल कादिर, निवासी इमामबाड़ा चौक, वार्ड संख्या-6, पौआखाली को गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी का सामान

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सिक्के और जीरा के पैकेट बरामद किए गए हैं. हाल ही में नगर बाजार स्थित एक किराना-गल्ला दुकान में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

व्यवसायियों ने ली राहत की सांस

पुलिस ने बताया कि तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया. इस मामले में पहले भी कई संदिग्धों से पूछताछ की गई थी. बाजार में लगातार व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने से व्यापारी वर्ग चिंतित था, लेकिन इस कार्रवाई के बाद व्यवसायियों ने राहत की सांस ली.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Shruti Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >