दिघलबैंक में ग्राम सभा का आयोजन

दिघलबैंक पंचायत कार्यलय में गुरूवार को एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया.

दिघलबैंक.दिघलबैंक पंचायत कार्यलय में गुरूवार को एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया.जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी बप्पी ऋषि सहित जिला समन्व्यक स्वच्छ भारत मिशन संदीप मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर स्थानीय सरपंच पार्वती टुडू ने नये बीडीओं बप्पी ऋषि को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता ही स्वतंत्रता की पहचान के तत्वाधान सफाई कर्मी एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें विभाग के निर्देशानुसार आज से पंद्रह अगस्त तक स्वच्छता संबंधित कई कार्यक्रम चलाये जायेंगे.बैठक मेंप्रखंड समन्व्यक रोहित कुमार, मुखिया प्रतिनिधि गणेश सिंह सहित वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >