पानी भरे गढ्ढे में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

सदर थाना क्षेत्र के लहरा फुलवारी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय बच्चे सूर्य कुमार की मौत हो गई

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के लहरा फुलवारी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय बच्चे सूर्य कुमार की मौत हो गई. घटना गुरुवार देर शाम की है. सूचना पर सादर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई. बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है. मामले में सदर थाना में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. बताया जाता है कि फुलवारी के रहने वाला संजय सिंह का चार वर्षीय पुत्र सूर्य कुमार गुरुवार को घर से लापता हो गया था. काफी खोजबीन करने पर भी बच्चा नहीं मिला. अचानक किसी की नजर घर के सामने पानी से भरे एक गड्ढे में पड़ी. गड्ढे में बालक सूर्य कुमार डूबा हुआ मिला. बच्चे को पानी भरे गढ्ढे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जांच के बाद अस्पताल के चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल है. घटना को लेकर परिजनों से यह आरोप लगाया है कि मोहल्ले में दो लोगों के द्वारा जबरन गड्ढा किया गया था जिस कारण बच्चे की मौत हुई है. परिजनों के द्वारा फुलवारी के ही हिरण लाल सिंह व जगमोहन सिंह पर घटना का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि इनके द्वारा किए गए गढ्ढे के कारण ही बच्चे की मौत हुई है. आरोपित के द्वारा सिर्फ इतना कहा जाता था कि ये उनकी जमीन है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. आगे जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >