एनएच 327 ई की मिट्टी कटकर घरों में जाने से रोकने के लिए पूर्व मंत्री ने डीएम को लिखा पत्र

नौशाद आलम ने डीएम तुषार सिंगला को पत्र लिखकर प्रभावित परिवारों के घर आंगन को रेनकट की भारी समस्या से सुरक्षित करने हेतु एनएचएआई से पहल कर स्थाई निदान निकालने का आग्रह किया है.

पौआखाली. ठाकुरगंज से पौआखाली के बीच गंभीरगढ स्थित गौरी चौक में नवनिर्मित फोरलेन मार्ग के किनारे इस्तेमाल की गई मिट्टी जो बरसात के चलते बहकर आवासीय घरों को नुकसान पहुंचा रही है. इस मामले में संज्ञान लेते हुए पूर्व मंत्री सह पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग बिहार सरकार, नौशाद आलम ने डीएम तुषार सिंगला को पत्र लिखकर प्रभावित परिवारों के घर आंगन को रेनकट की भारी समस्या से सुरक्षित करने हेतु एनएचएआई से पहल कर स्थाई निदान निकालने का आग्रह किया है. श्री आलम ने कहा कि सड़क निर्माण कंपनी को चाहिए कि सड़क किनारे डाली गई मिट्टी बरसाती पानी के कारण बहकर आवासीय घरों के अंदर ना जाने पाये इसके लिए पुख्ता तरीके से उन स्थलों में कार्य करने की जरूरत है. उन्होंने इस संबंध में ठाकुरगंज बीडीओ सुमित कुमार से भी दूरभाष पर बातचीत की और प्रभावित परिवारों की समस्या की जानकारी देकर सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर समाधान हेतु पहल करने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >