बकरीद पर्व में शांति बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च

बकरीद पर्व में शांति बनाये रखने के लिए फ्लैग मार्च

किशनगंज. बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर शुक्रवार की शाम जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाली गयी. एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सीओ राहुल कुमार सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने मार्च का नेतृत्व किया. शहरवसियों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गयी. एसडीपीओ ने कहा कि लोग भ्रामक खबरों से बचें. फ्लैग मार्च के जरिए बस स्टैंड, अस्पताल रोड, गांधी चौक, फल पट्टी, लोहारपट्टी आदि स्थानों से होकर गुजरी. फ्लैग मार्च में सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, यातायात थानाध्यक्ष धन प्रसाद, अवर निरीक्षक शहनवाज खान, अवर निरीक्षक राहुल कुमार, अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, अंकित सिंह, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक शंख राज कर्ण व अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >