अग्निशमन विभाग चला रहा जागरूकता अभियान, प्रतिष्ठानों की जांच

अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठानों में आग लगने की घटना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

किशनगंज.अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठानों में आग लगने की घटना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को पोठिया प्रखंड के पनबारा में टी कम्पनी में कर्मियों को व ठाकुरगंज में शैक्षणिक संस्थान में जागरूक किया गया. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया. यंत्रों की वर्तमान स्थिति की जांच की गई. इसके बाद कर्मियों व सिक्युरिटी गार्ड की मौजूदगी में आग से बचाव की जानकारी दी गई. अनुमंडल अग्निक समाहरणालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. यह भी बताया गया कि अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है. साथ ही अन्य जानकारियां दी गई. यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए. सतर्कता व सावधानी से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >