सिमलबाड़ी गांव में लगी आग, तीन घर जले

किशनगंज प्रखंड के सिमलबाड़ी गांव में रविवार की देरशाम शाम आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये. आग लगने से घर में रखी साइकिल,टीवी व अन्य सामान जलकर राख हो गये.

किशनगंज.किशनगंज प्रखंड के सिमलबाड़ी गांव में रविवार की देरशाम शाम आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गये. आग लगने से घर में रखी साइकिल,टीवी व अन्य सामान जलकर राख हो गये.आग तीन घरों में लगी थी.आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गये और इसकी सूचना सूचना अग्निशमन विभाग को दी.सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. वहीं सीओ राहुल कुमार व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन भी मौके पर पहुंचे.सीओ की मौजूदगी में आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा था.घटना के संबंध में बताया जाता है की घर से अचानक धुआं उठने लगा.धुंआ देखकर लोग उस ओर दौड़े.तब तक आग की लपटे बढ़ने लगी.इसके बाद आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे.बाद में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >