अग्निशमन के पदाधिकारियों ने लोगों को किया जागरूक

अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान में आग लगने की घटना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है.

किशनगंज.अग्निशमन विभाग के द्वारा इन दिनों लगातार शहर व प्रखंडों के विभिन्न प्रतिष्ठान में आग लगने की घटना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है. इसी कड़ी में सोमवार व मंगलवार को जिले के विभिन्न सरकारी संस्थानों एसपी ऑफिस, चिकित्सीय संस्था, पेट्रोल पंप आदि में कर्मियों को जागरूक किया गया. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें किशनगंज , ठाकुरगंज, बहादुरगंज में अभियान चलाया गया. सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया. इसके बाद कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी गई. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. यह भी बताया गया की अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है।तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है. साथ ही अन्य जानकारियां दी गई. यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >