किशनगंज.
सदर थाना क्षेत्र के फल चौक के पास एक कपड़े की दुकान में किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा ताला लगाने के मामले को लेकर सदर थाना में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दुकान संचालक सतनाम सिंह ने महावीर मार्ग रोड निवासी सुलोचना देवी व आदित्य जालान के विरुद्ध दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार फल चौक के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान है. गुरुवार को जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो किसी ने दुकान में एक अतिरिक्त ताला लगा दिया था. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
