लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सदर थाना में रविवार को प्रशिक्षु डीएसपी अदिति सिन्हा ने विभिन्न कांडों की समीक्षा की. प्रशिक्षु डीएसपी ने गिरफ्तारी और वारंट से लेकर केस निष्पादन की समीक्षा

किशनगंज. सदर थाना में रविवार को प्रशिक्षु डीएसपी अदिति सिन्हा ने विभिन्न कांडों की समीक्षा की. प्रशिक्षु डीएसपी ने गिरफ्तारी और वारंट से लेकर केस निष्पादन की समीक्षा करते हुए वारंट, गिरफ्तारी और पेंडिग केस के निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इसको लेकर स्पेशल ड्राइव चलाए जाने की बात कही. समीक्षा बैठक में केस का रिव्यु किया गया जिसमें कुछ केस लंबित पाया गया.इस पर प्रशिक्षु डीएसपी ने अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय मे केसों का निष्पादन करें. प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि केसों के निष्पादन को लेकर 75 दिनों का समय निर्धारित किया गया है. मिशन 75 को हर हाल में फॉलो करना है. उन्होंने केस के अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं. केस लंबित होने की मूल वजह क्या है. आगे ऐसा नहीं चलेगा. केस के निष्पादन को गंभीरता से लें. समीक्षा के दौरान कई अनुसंधानकर्ता से केस से संबंधित कई सवाल भी प्रशिक्षु डीएसपी ने पूछा. प्रशिक्षु डीएसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि महिला संबंधित मामले आते है तो उसे गंभीरता से लें. उन्होंने निर्धारित समय मे लंबित कांडों के निष्पादन का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इस मौके पर सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन,अवर निरीक्षक राहुल कुमार, अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार, अवर निरीक्षक कुंदन कुमार, सुरेश पासवान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >