जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

किशनगंज सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.

किशनगंज. किशनगंज सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है. इसी कड़ी में जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए किशनगंज थाना परिसर में भी जनता दरबार लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी भूमि संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे और फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी थी. मिली जानकारी के अनुसार जनता दरबार मे 3 मामले आए जिसमें दो मामले निष्पादित हुए. वहीं एक मामला लंबित है. दूसरे पक्ष के नहीं पहुंचने के कारण मामले लंबित हैं. कुछ मामले में सुनवायी की अगली तिथि दी गयी. राजस्व कर्मचारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के दूर दराज से लोग पहुंच रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >