एसआई लाल मोहर सिंह को सेवानिवृति पर दी गयी भावभीनी विदाई

पौआखाली थाना में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित रहे लाल मोहर सिंह सेवानिवृत हो गए हैं. सेवानिवृत होने पर शुक्रवार की शाम थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया.

फोटो 1 पौआखाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा व अन्य पौआखाली: पौआखाली थाना में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित रहे लाल मोहर सिंह सेवानिवृत हो गए हैं. सेवानिवृत होने पर शुक्रवार की शाम थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर उनके लिए स्वस्थ सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की है. सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी को थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवम कर्मियों ने केक काटकर मुंह मीठा कराया और फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र और श्रीमद भागवत गीता का पवित्र पुस्तक भेंट किया. इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मीगण भावुक नजर आए. सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी लाल मोहर सिंह ने कहा कि देखते ही देखते वक्त कैसे गुजर गया पता ही नही चला, मैं सेवा से भले ही निवृत हो चुका हूं किंतु मेरे अंदर फर्ज और सेवा भावना हमेशा के लिए जीवित रहेगा. पूरे सेवाकाल के दौरान मुझे जिन जिन पुलिस पदाधिकारियों, जवानों एवम कर्मियों के साथ कर्तव्य निभाने व सानिध्य का अवसर प्राप्त हुआ मैं उन सभी का प्रेम स्नेह सानिध्य एवम मार्गदर्शन अपने साथ लेकर जा रहा हूं. वहीं थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि यह क्षण काफी भावुक करने वाला है किंतु नौकरी पेशा में सेवानिवृति का पड़ाव जीवन का एक अहम हिस्सा है इसके बाद व्यक्ति को स्वयं तथा परिवार नाते रिश्तेदार आध्यात्म आदि के साथ भरपूर समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होता है. सब इंस्पेक्टर लाल मोहर सिंह का कार्यकाल बेहतर तो रहा ही साथ ही उनसे हमसभी को मार्गदर्शन भी प्राप्त होते रहा है. इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक अंगद कुमार प्रसाद, सरोज कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, परि0 पुअनि महिमा कुमारी सहित सभी अन्य सभी पुलिस कर्मीगण मौजूद थें. फोटो:

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >