आठ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

आठ पुलिस पदाधिकारियों की नये थानों में पोस्टिंग की गई है. चार थाने में नये थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति की गई है

किशनगंज. आठ पुलिस पदाधिकारियों की नये थानों में पोस्टिंग की गई है. चार थाने में नये थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्ति की गई है. एसपी सागर कुमार तबादले की अधिसूचना सोमवार की शाम को जारी की है जिसमें सोना कुमार को पाठामारी का थानाध्यक्ष, फुलेंद्र कुमार को पहाड़कट्टा का थानाध्यक्ष, अरविंद कुमार को विशनपुर व गौतम कुमार को जियापोखर का थानाध्यक्ष बनाया गया है. अवर निरीक्षक दिलशाद खान को अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान इकाई बहादुरगंज, अवर निरीक्षक सलाउद्दीन अंसारी को पोठिया, अवर निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा को अनुसंधान इकाई कोचाधामन, अवर निरीक्षक अनीश कुमार को अनुसंधान इकाई ठाकुरगंज में प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारी विभिन्न जिलों से स्थानांतरित होकर पहुंचे किशनगंज पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >