शराब के नशे में धुत युवक गिरफ्तार

शराब के नशे में धुत युवक गिरफ्तार

पोठिया. प्रतिबंधित शराब के नशे में घुत होकर घर मे हंगामा कर रहे एक युवक को पोठिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित मो.नसीम पिता इस्लामउद्दीन नौकट्टा पंचायत के चिल्हामारी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. जो गुरुवार की रात करीब आठ बजे शराब के नशे में परिजनों के साथ घर में हंगामा कर रहा था. जिसकी शिकायत आरोपित के चाचा हकीमउद्दीन के द्वारा डायल-112 पर की गयी थी. पुलिस को सूचना मिलने के तुरंत बाद पोठिया थाना से पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक मो नसीम को हिरासत में लेकर ब्रेथइनेलाइजर मशीन से जांच की गयी. जिसमें अलकोल के सेवन की पुष्टि होने पर थाना लाया गया.पोठिया थानाध्यक्ष अंजय अमन के द्वारा उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना में कांड दर्ज करते हुए आरोपित की मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >