डीएम ने मतदाता सूची पुननिरीक्षण कार्य का लिया जायजा

गुरुवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज ने प्रखंड स्तर पर जारी राजस्व महाअभियान एवं मतदाता सूची पुन निरीक्षण कार्य का जायजा लिया

पोठिया गुरुवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज ने प्रखंड स्तर पर जारी राजस्व महाअभियान एवं मतदाता सूची पुन निरीक्षण कार्य का जायजा लिया. बीएलओ तथा तैनात कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश्य दिए. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिला अधिकारी विशाल राज ने पोठिया प्रखंड के नौकट्टा में बूथ संख्या 75 पर पहुंचकर बीएलओ मो शहंशाह के कार्यों का जायजा लिया . डीएम ने निर्देश देते हुए कहा की अंतिम शिविर के पहले सभी प्रपत्रों समय अनुसार जमा हो जानी चाहिए. इस मौके पर बीडीओ मो आसिफ, सीओ मोहित राज, मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी ऋषि प्रकाश, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बीएचओ रोहित कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >