मुख्यमंत्री के आगमन को ले डीएम-एसपी ने तैयारी का लिया जायजा

दौरे को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कार्यक्रम स्थल, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया.

– दिघलबैंक. गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के तुलसिया उच्च विद्यालय मैदान का जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. यह निरीक्षण आगामी दो जून को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर किया गया. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सेवा संवाद शिविर में शामिल होकर आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगे तथा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे. दौरे को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कार्यक्रम स्थल, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया.उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास मार्ग, वाहन पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश कुमार मंडल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्थल से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >