डीएम नवीन कुमार का पोठिया प्रखंड व अंचल कार्यालय में औचक निरीक्षण

DM Inspection Pothia: किशनगंज के डीएम नवीन कुमार ने पोठिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय, निर्माणाधीन भवन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए.

किशनगंज, पहाड़कट्टा से तौकीर आलम की रिपोर्ट

DM Inspection Pothia: जिले के नवपदस्थापित जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पोठिया का औचक निरीक्षण किया. डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल मच गई. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित सरकारी योजनाओं, अभिलेखों के रखरखाव और आम जनता को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें.

निर्माणाधीन भवन का लिया जायजा

प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के बाद डीएम नवीन कुमार ने ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था देखी

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पोठिया भी पहुंचे. यहां उन्होंने ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने और मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया.

योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें.

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिकेत कुमार, बीडीओ मो. आसिफ, सीओ मोहित राज, बीपीआरओ मो. सादाब अनवर, आरओ मनोज कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

और पढ़ें : गोथरा विद्यालय की अनूठी पहल, बाल संसद पदाधिकारियों को दी गई विशेष टी-शर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >