डीएम ने कोचाधामन में किसान पंजीकरण शिविरों का लिया जायजा

डीएम ने कोचाधामन में किसान पंजीकरण शिविरों का लिया जायजा

बिशनपुर व सुंदर बाड़ी पहुंचे जिला पदाधिकारी, कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कोचाधामन. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में चल रहे किसान पंजीकरण शिविरों का बुधवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज ने स्थलीय जायजा लिया. डीएम ने प्रखंड के बिशनपुर व सुंदर बाड़ी पंचायतों में आयोजित शिविरों में पहुंचकर वस्तु स्थिति का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शिविर में तैनात कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे, इसे सुनिश्चित किया जाए.

किसानों से रूबरू होकर सुनी समस्याएं

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कई स्थानों पर किसानों से सीधा संवाद किया व उनकी समस्याओं को सुना. उन्होंने किसानों को पंजीकरण से मिलने वाली सब्सिडी व सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी. डीएम ने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचे, इसके लिए समय पर पंजीकरण अनिवार्य है.

डीएम के इस दौरे के दौरान बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ प्रभाष कुमार, मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, मुखिया तनवीर आलम, राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार पटेल व प्रफुल्ल झा सहित कई अन्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे. जिला पदाधिकारी के औचक निरीक्षण से कर्मियों में सक्रियता देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >