डायवर्सन पर बहता पानी, स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी परेशान

किशनगंज में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मुख्यमंत्री सड़क पर बना डायवर्सन पानी में डूब गया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है. स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है.

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

टेढ़ागाछ : लगातार हो रही बारिश ने डाकपोखर पंचायत के धाधर चौक से रहमतपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. स्टील भट्ठा के समीप मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत लगभग 5.81 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण के दौरान बनाया गया डायवर्सन बारिश में पानी से डूब गया है. इससे लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है.

स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी

डायवर्सन पर पानी बहने से सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों और रोजाना प्रखंड व जिला मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को हो रही है. कई दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे हैं.

वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क दर्जनों पंचायतों को प्रखंड और जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है. इसके बावजूद निर्माण एजेंसी की ओर से सुरक्षित और मजबूत वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मजबूत डायवर्सन नहीं बनाया गया तो लगातार बारिश के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है.

ग्रामीणों ने की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

शिक्षक अरुण कुमार सिंह, अनूप कुमार दास, प्रवीण कुमार दास, ओम प्रकाश सिंह, संपत लाल सिंह, जय नारायण सिंह तथा पूर्व जिला पार्षद शौकत अली सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और संवेदक से अविलंब मजबूत एवं सुरक्षित डायवर्सन बनाने की मांग की है. उनका कहना है कि बरसात का मौसम अभी बाकी है और लापरवाही जारी रही तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कराने की मांग की है.

और पढ़ें :टेकनी पुल का रेनकट बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >