डीएम ने 14 लाभुकों के बीच किया बंदोबस्ती पर्चा का वितरण

अभियान बसेरा दो अंतर्गत कोचाधामन के 14 लाभुकों के बीच डीएम विशाल राज ने बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया

कोचाधामन. अभियान बसेरा दो अंतर्गत कोचाधामन के 14 लाभुकों के बीच डीएम विशाल राज ने बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया. कार्यक्रम में डीएम विशाल राज ने सभी लाभुकों से कहा कि यह जमीन बेचने के लिए नहीं है. बंदोबस्ती की गयी जमीन की बिक्री किए जाने की स्थिति में उक्त जमीन स्वतः सरकार के अधीन चली जाएगी. वहीं सीओ कोचाधामन प्रभाष कुमार ने बताया कि कोचाधामन में कुल 480 लोगों को अभियान बसेरा के लिए चयनित किया गया है. इसमें से करीब 350 से अधिक लाभुकों को पर्चा प्रदान किया गया है. सीओ प्रभाष कुमार ने इस दौरान लाभुकों को अभियान बसेरा दो के उद्देश्य, अधिकार और दायित्व की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >