नाग पंचमी पर मां मनसा की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना

शहर की नेपालगढ़ कॉलोनी में नाग पंचमी के अवसर पर मां मनसा की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से की जा रही है.

किशनगंज.शहर की नेपालगढ़ कॉलोनी में नाग पंचमी के अवसर पर मां मनसा की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से की जा रही है. शुक्रवार को नाग पंचमी के शुभ अवसर पर शहर के नेपाल घर कॉलोनी में संतोष दास के आवास में मां मनसा की पूजा हर साल की भांति इस साल भी बड़े ही धूमधाम से की जा रही है. मां मनसा की दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा. मां मनसा की पूजा अर्चना के बाद शाम में भक्तों के प्रसाद हेतु खिचड़ी प्रसाद का आयोजन किया गया. भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. भक्त संतोष दास, बबलू दास, शंकर विश्वास के घर में भी नाग पंचमी के दिन पूजा का आयोजन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >