महेश नवमी पर पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

महेश नवमी पर पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

किशनगंज. माहेश्वरी सभा किशनगंज द्धारा आयोजित महेश नवमी का कार्यक्रम बुधवार को स्थानीय जेपीटी गोला एनएच 31 स्थित भोले शंकर के मंदिर प्रांगण में वैदिक विधान से पूजा अर्चना एवं आरती तथा प्रसाद का आयोजन किया गया. साथ ही माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष संतोष सोमानी एवं सचिव प्रदीप मुंदड़ा ने आये हुए समाज के सदस्यों को सम्मानित किया. भगवान शिव की आराधना में मुख्य रूप से शंकर लाल मुंदड़ा एवं अमित झंवर धर्मपत्नी के साथ सम्पन्न किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के सदस्य शंकर लाल मुंदड़ा, गोविंद बिहानी, युवा मंडल अध्यक्ष शरद मुंदड़ा, बिंदु शेखर लाहोटी, करणी मल बिहानी, मन मोहन मंत्री, मुरारी लाल मंत्री, नंद किशोर सोनी,सुबोध माहेश्वरी, मनोज बिहानी, मनीष बिहानी, शुभम बिहानी, नेमीचंद कुमावत आदि समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >