स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन हो विकसित

महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं किशनगंज जिला में लघु-कुटीर उद्योग के विकास को लेकर आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं

किशनगंज. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं किशनगंज जिला में लघु-कुटीर उद्योग के विकास को लेकर आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं. वे इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन विकसित होने मांग कर रही हैं. पोठिया प्रखंड की कुसियारी पंचायत की निखत नाज किशनगंज जिला में बेकरी उद्योग को बढ़ावा देने की बात कही. किशनगंज जिला एवं इससे जुड़े आस–पास के जिला और राज्यों में यहां से बेकरी उत्पाद की बिक्री की संभावनाओं पर वे अपनी बात रख रही थी. उन्होंने बेकरी उद्योग के विकास को लेकर अपनी आकांक्षा व्यक्त करते हुए किशनगंज जिला में इस ओर प्रयास करने की बात कही. महिला संवाद कार्यकम में महिलाओं द्वारा जिला में मक्का, अनानास इत्यादि कृषि उत्पाद से जुड़े खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की मांग की जा रही है. महिला संवाद कार्यक्रम में जूट उद्योग को लेकर भी महिलाएं आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं. महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक व्यापक पहल सिद्ध हो रहा है. जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकार की योजना की जानकारी देना है. महिला संवाद में व्यक्त उनकी आकांक्षा और समस्या को सीधे सरकार के विभिन्न विभागों तक पहुंचाना है. महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं की भागीदारी, उन्हें सशक्त बनाने, उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें समाधान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. महिलाएं संवाद कार्यक्रम में जागरूकता वाहन में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वीडियो फ़िल्म देख, सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त कर रही हैं. लीफलेट के माध्यम से भी उन्हें योजना की जानकारी मिल रही है. संवाद कार्यक्रम में वे अपने बेझिझक, बेबाक संबोधन से समस्या और सुझाव को सीधे सरकार तक पहुंचा रही है. इससे भविष्य के नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है. विभिन्न ग्राम संगठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में गांव–टोलो की स्थानीय आकांक्षा, समस्या भी सामने आ रही है. कार्यक्रम में अधिकांश महिलाएं जन वितरण प्रणाली से राशन की मात्रा में वृद्धि, पेंशन, आवास, शौचालय निर्माण, छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल योजना की राशि में वृद्धि के साथ स्थानीय स्तर पर सड़क, गली-नाली की समस्या, मजबूती से रख रही हैं. महिलाएं अपनी प्रखर उपस्थिति से महिला संवाद कार्यक्रम को जीवंत बना रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >