सैनिक कैंप के लिए भूमि अधिग्रहण पर पुर्नविचार की मांग

बहादुरगंज व कोचाधामन प्रखंड में प्रस्तावित सैनिक कैंप के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर पुनर्विचार की मांग को लेकर कृषि भूमि बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल पटना में है

किशनगंज बहादुरगंज व कोचाधामन प्रखंड में प्रस्तावित सैनिक कैंप के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर पुनर्विचार की मांग को लेकर कृषि भूमि बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल पटना में है. इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा इस महत्वपूर्ण विषय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया. प्रतिनिधियों ने किसानों के हितों और क्षेत्र की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील निर्णय लेने की अपील की. प्रतिनिधिमंडल एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान के नेतृत्व में गया. प्रतिनिधिमंडल में नटवापाड़ा के मुखिया रफीक आलम, पंचायत समिति सदस्य अंजर आलम, वसीद आलम, शकील अख्तर एवं गुलाम मुस्तफा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >