स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेस, जीएनएम व चिकित्सक प्रतिनियुक्ति की मांग

स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेस, जीएनएम व चिकित्सक प्रतिनियुक्ति की मांग

पोठिया. पोठिया प्रखंड के क्षेत्र संख्या-14 के जिला परिषद सदस्य निरंजन राय ने मंगलवार को जिप अध्यक्ष व सिविल सर्जन को आवेदन देकर डुबानोची, कस्बा कलियागंज एवं बुढ़नई पंचायत में निर्मित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस, जीएनएम व चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की मांग की है. जिप सदस्य निरंजन राय ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायतों के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस, जीएनएम व चिकित्सक की कमी है. इन केन्द्रों पर स्वास्थ्य सुविधा के आभाव में लोगों को परेशानी हाेती है. पोठिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूर होने के कारण इन पंचायतों के मरीजों को परेशानी होती है. सिविल सर्जन से शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >