कजलामनी छैतन टोला में फंदे से लटका महिला का शव

सदर थाना अंतर्गत शहर के कजलामनी छैतनटोला में मंगलवार की रात एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला. मृतक की पहचान 35 वर्षीय रीना बास्की पति रवि मरांडी के रूप में की गई है.

किशनगंज.सदर थाना अंतर्गत शहर के कजलामनी छैतनटोला में मंगलवार की रात एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला. मृतक की पहचान 35 वर्षीय रीना बास्की पति रवि मरांडी के रूप में की गई है. सूचना मिलने पर किशनगंज सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस प्रथमद्रष्टया आत्महत्या मान रही है. घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है की मंगलवार की रात रोज की तरह घर के सदस्यों के लिए खाना पकाया. घर के लोगों ने भोजन भी किया. उसके बाद सभी सोने चले गए. घर के सदस्यों ने सोचा की मृतका महिला भी सोने चली गई होगी. महिला जब नहीं मिली तब घर वालों को भी कुछ अनहोनी की आशंका हुई. थोड़ी देर बाद महिला का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला जिसकी सूचना किशनगंज सदर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम घटना स्थल से साक्ष्य इकठ्ठा करेगी. फॉरेंसिक जांच के बाद रिपीट आने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के कारण घटना के कारणों का पता स्पष्ट रूप से चल पाएगा. फिलहाल पुलिस अपने स्तर से घटना की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >