अलता झील से सटे धान खेत में मिला शव, सनसनी

अलता झील के समीप शुक्रवार की शाम को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. युवक का शव एक धान खेत में पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

कोचाधामन. प्रखंड के अलता झील के समीप शुक्रवार की शाम को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. युवक का शव एक धान खेत में पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. युवक नजरपुर पंचायत के बूढ़ीमारी गांव का रहने वाला है. सतीश चौपाल (45 वर्ष) की किसी ने गला काटकर हत्या कर दी. युवक की हत्या की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई. वहीं, इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जांच-पड़ताल की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार सतीश चौपाल शुक्रवार को 5 बाजे शाम के बाद घर से अलता झील की तरफ किसी के बुलाबे के बाद मछली पकड़ने गया था. वहीं शव के प्रथम दृष्टया से लग रहा है कि अपराधियों ने उन्हें काबू करने के लिए पहले रस्सी से उसेके हाथ पैर बांध दिया और फिर घटना को अंजाम दिया है.मृतक कपड़े का फेरी का काम करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >