डीसीएम संगीता मीणा ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

कटिहार रेल प्रमंडल के डीसीएम संगीता मीणा ने बुधवार को किशनगंज रेलवे प्लेटफार्म का औचक निरीक्षण किया.

किशनगंज.कटिहार रेल प्रमंडल के डीसीएम संगीता मीणा ने बुधवार को किशनगंज रेलवे प्लेटफार्म का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे प्लेटफॉर्म, ऊपरी पैदल पुल सहित बुकिंग काउंटर का निरीक्षण किया. इसके अलावे यात्रियों को मिलने वाली सुविधा सहित साफ सफाई का भी जायजा लिया. इस दौरान कई स्टालों में अनियमितता पाये जाने पर स्टॉल मालिकों से जुर्माने की राशि वसूली गयी. डीसीएम के द्वारा स्टॉल मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बगैर एप्रूव्ड वाले बोतल बंद पानी को स्टॉलों में बिक्री करते पाएं जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावे रेलवे ओवरब्रिज पर अवैध दुकान लगाएं जाने पर स्थानीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >