ट्रेन से कटकर सिविल कोर्ट के मुंशी की दर्दनाक मौत

ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर एक दुखद हादसे मे एक व्यक्ति के हाथ और पांव कट गये. इलाज के लिए सिलीगुड़ी भेजने के क्रम में उसकी मौत हो गई .

ठाकुरगंज.ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर एक दुखद हादसे मे एक व्यक्ति के हाथ और पांव कट गये. इलाज के लिए सिलीगुड़ी भेजने के क्रम में उसकी मौत हो गई . बताया जाता है कि किशनगंज निवासी फिरोज आलम जो बालुरघाट इंटर सिटी एक्सप्रेस से अपने ससुराल ठाकुरगंज के खरना आ रहा था स्टेशन पर उतरने के क्रम में वह ट्रेन की चपेट में आ गया. इस दौरान उसके हाथ और पांव दोनों कट गए. सिविल कोर्ट किशनगंज में मुंशी का काम करने वाले फिरोज को तुरंत ठाकुरगंज हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया. सिलीगुड़ी ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई. वही शुक्रवार को नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >