बूढ़ी कनकई नदी से बरामद हुआ 8 वर्षीय बालक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Child Drowns Budhi Kankai River: पौआखाली के सीमलबाड़ी में बूढ़ी कनकई नदी में डूबे 8 वर्षीय बालक का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया. घटना से गांव में शोक का माहौल है.

पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट:

Child Drowns Budhi Kankai River: बूढ़ी कनकई नदी में डूबे आठ वर्षीय बालक का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

रविवार को नहाने के दौरान नदी में डूब गया था बालक

जानकारी के अनुसार पौआखाली नगर पंचायत के वार्ड संख्या-03 स्थित सीमलबाड़ी टोला निवासी मो. समीरुद्दीन का आठ वर्षीय पुत्र समदान रविवार दोपहर बूढ़ी कनकई नदी में नहाने के दौरान डूब गया था. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी.

प्रशासन ने शुरू कराया था खोज अभियान

घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार और थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ टीम बुलाने का अनुरोध किया गया. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम तक बालक की तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा.

सोमवार सुबह एसडीआरएफ को मिली सफलता

सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम सीमलबाड़ी गांव पहुंची और बूढ़ी कनकई नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. कुछ घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने नदी से समदान का शव बरामद कर लिया.

शव मिलने के बाद गांव में पसरा मातम

बालक का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं.

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है. थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण ने बताया कि परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया है.

जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना

सर्च ऑपरेशन के दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबूनसर आलम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हनीफ आलम, जदयू नेता हबेवुर रहमान, रालोमो नेता नायाब अनवर और नौशाद आलम मौजूद रहे. सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >