मुख्यमंत्री ने ठाकुरगंज को दी पावर ग्रिड की सौगात

मुख्यमंत्री ने ठाकुरगंज को दी पावर ग्रिड की सौगात

समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की प्रदर्शनी देख गदगद हुए नीतीश कुमार

आत्मनिर्भर बिहार के लिए अधिकारियों व कर्मियों को मिलकर मेहनत करने का दिया संदेश

गलगलिया. समृद्धि यात्रा के दौरान ठाकुरगंज वासियों को बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने एक बड़ी सौगात देते हुए पावर ग्रिड का उद्घाटन किया. इस नए पावर ग्रिड के शुरू होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार होने की उम्मीद है. उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने पावर ग्रिड के प्रांगण में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित कर्मियों व अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इसी तरह से आप लोग मेहनत करते रहिए व अपने बिहार को आगे बढ़ाते रहिए. पावर ग्रिड परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व समाज कल्याण विभाग सहित अन्य प्रमुख विभागों के द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की प्रदर्शनी दिखायी गयी थी. मुख्यमंत्री ने स्टॉलों पर तैनात प्रतिनिधियों से योजनाओं के कार्यान्वयन व उससे आम लोगों को मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने विशेष रूप से कृषि व ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की सराहना की. इस अवसर पर राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के इस दौरे और सौगात से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >