चिकन नेक में 3 करोड़ की हेरोइन बरामद, किशनगंज पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा

Chicken Neck Heroin Seizure: किशनगंज पुलिस ने रामपुर चेक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए 1.500 किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट की जांच में जुटी है.

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

Chicken Neck Heroin Seizure: देश की सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ‘चिकन नेक’ क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क पर किशनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.500 किलोग्राम हेरोइन (हेरोइन जैसा मादक पदार्थ) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और 9,950 रुपये नकद भी बरामद किए हैं.

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ-1 खुर्शीद सिराज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. रामपुर चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान मालदा से आ रही एक बस से उतरे तीन संदिग्धों की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं. पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन पहले से तैनात टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया.

तलाशी में मिली करोड़ों की हेरोइन

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के बैग से 1.500 किलोग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन और 9,950 रुपये नकद भी जब्त किए.

अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज अंसारी, अमजद अंसारी उर्फ इसमता उर्फ गामा और रहीस अंसारी उर्फ सागर साह के रूप में हुई है. पूछताछ में पुलिस को मालदा (पश्चिम बंगाल) से किशनगंज और बहादुरगंज तक फैले अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

नेटवर्क की हर कड़ी की होगी जांच

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हेरोइन की खेप किसके लिए लाई जा रही थी, इसका अंतिम गंतव्य क्या था और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस आर्थिक स्रोत, अवैध संपत्ति और नेटवर्क के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस मामले में किशनगंज थाना कांड संख्या 694/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 तथा एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है.

और पढ़ें : गोरियाधर रेलवे पुल के पास डायवर्सन ध्वस्त, 12 किलोमीटर अतिरिक्त सफर को मजबूर ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >