किशनगंज थाने में ठगी का मामला दर्ज, जांच शुरू

सदर थाना क्षेत्र के बेलवा के युवक के साथ रुपए ठगी का मामला प्रकाश में आया है

किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के बेलवा के युवक के साथ रुपए ठगी का मामला प्रकाश में आया है. मामले में पीड़ित शाहबाज आलम के द्वारा मंगलवार को सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित शाहबाज आलम बेलवा में एक खाद बीज की दुकान चलाते है. 17 दिसंबर को दुकान पर एक व्यक्ति आया और एक प्रकार के सामग्री की मांग करने लगा. उक्त सामग्री उस समय उपलब्ध नहीं था. उक्त व्यक्ति वापस चले गए फिर दो दिन बाद फिर आया और बीज की खरीददारी की. उस समय उक्त व्यक्ति ने चांदी का एक सिक्का भी दिखाया फिर वापस चले गये. एक दो दिन के बाद उक्त व्यक्ति दोबारा वापस आया और उसने शाहबाज को एक धातु दिया. सोनार से जांच करवाने पर उक्त धातु सोना निकला. इसके बाद उक्त व्यक्ति सोना लेकर वहां से चले गया और दो दिन बाद उक्त व्यक्ति ने शाहबाज से फोन कर कहा कि वह उस सोने को बिकवा दें. उक्त व्यक्ति ने शहबाज से सोना को स्वयं ही खरीदने की बात कही. जिसकी कीमत अठारह लाख रुपए थी. इसके बाद शाहबाज को दालकोला मोड के पास रुपए लेकर बुलाया गया. शाहबाज 25 दिसंबर को रूपए लेकर अपनी मां के साथ दालकोला मोड के पास पहुंचा. शाहबाज ने आरोपित को अठारह लाख से कुछ कम रकम दिया और आरोपित ने सोने की बात कह कर उक्त धातु शाहबाज को दे दिया. पीड़ित शाहबाज उक्त धातु लेकर वहां से चले गया और धातु की जांच करने पर सोना नकली निकला. इसके बाद कॉल करने पर आरोपित व्यक्ति का मोबाइल भी ऑफ आ रहा था. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि दिए गए आवेदन पर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आगे कांड का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >