सौहार्द व भाईचारे के साथ मनायें बकरीद पर्व

सौहार्द व भाईचारे के साथ मनायें बकरीद पर्व

पौआखाली. पौआखाली थाना परिसर में ईद-उल-अजहा यानि बकरीद पर्व को लेकर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नगर सहित आसपास के पंचायतों के जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे. थानाध्यक्ष ने बकरीद पर्व को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. कहा कि पर्व के दौरान किसी की धार्मिक भावनाएं आहत नही हो. इसका हर हाल में हमें ध्यान रखना है. विधि व्यस्था भंग करने वाले बख्से नही जायेंगे. पर्व के दौरान थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के आसपास सतत निगरानी हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी रहेगी. ताकि कोई भी असामाजिक तत्व अशांति फैलाने की नियत से शांति व्यवस्था में विघ्न नही डाल सके. जन प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि पर्व के दौरान अपने आसपास बतौर जिम्मेदार नागरिक के रूप में निगरानी बरतेंगे. सोशल मीडिया पर भी पुलिस की सतत निगरानी रहेगी. ताकि कोई आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर समाज में सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश ना कर पाये. सुझाव दिया कि पर्व के दिन कुर्बानी के बाद अवशेषों को इधर उधर खुले में फेंकने से बेहतर होगा कि उसे जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ देंगे. ताकि पक्षी या अन्य जानवर उन अवशेषों को इधर उधर ले जाकर फेंक नही पाये. बैठक में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अबूजर गफ्फारी, कामरान खान, रसिया के पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार, डुमरिया पंचायत के पूर्व मुखिया मुजाहिद आलम, संजर आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >