परामर्श केंद्र में आ रहे है पति-पत्नी विवाद से संबंधित मामला

महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र लगाया गया

किशनगंज महिला थाना परिसर में शनिवार को पुलिस परामर्श केंद्र लगाया गया. जिसमे अलग-अलग मामलों में तीन आवेदन पड़े. दोनों पक्षों को बुलवाकर आपसी सहमति के बाद दो मामलों का निपटारा मौके पर किया गया. अन्य मामलों के निपटारे के लिए सुनवायी की अगली तिथि दी गई. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर लगाए गए परामर्श केंद्र में छोटे मोटे घरेलू विवाद और हिंसा के निपटारे के लिए दूर दराज के इलाकों से फरियादी पहुंचे थे. महिला थानाध्यक्ष सह संयोजिका सुनीता कुमारी की मौजूदगी में विवादों का निपटारा किया गया. सुनीता कुमारी ने कहा कि शनिवार को सुनवाई की गई. जिनमें अधिकतर मामले पति और पत्नी के बीच गलतफहमी के कारण उत्पन्न हो गए थे. जिसे दूर करने का प्रयास किया गया. कोशिश ये रहती है कि पति और पत्नी के विवाद में पहले बिना केस के मामला सुलझ जाए. वहीं कुछ मामले में एक पक्ष के द्वारा नही पहुंचने के कारण आगे की तिथि निर्धारित की गई. जिसे पुख्ता सबूतों के साथ अगले सप्ताह पुनः आने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर घरेलू हिंसा के निपटारा के लिए समझौता दरबार लगाया जाता है. प्रयास रहता है किसी का घर टूटे नहीं. सुलहनामा नहीं होने पर अलग अलग तिथि दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >