रोमांचक मुकाबले में बुरागंज ने शानू एकादश को पांच विकेट से हराया

रोमांचक मुकाबले में बुरागंज ने शानू एकादश को पांच विकेट से हराया

न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी: शानदार प्रदर्शन कर बुरागंज की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

ठाकुरगंज. स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित न्यू ईयर चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बुधवार को बंगाल की बुरागंज व ठाकुरगंज की शानू एकादश के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. इस रोमांचक मुकाबले में बुरागंज ने ठाकुरगंज की शानू एकादश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टॉस जीतकर बुरागंज ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और शानू एकादश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया.

शानू एकादश ने बनाया 202 रनों का विशाल स्कोर

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए शानू एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 202 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से अमरेंद्र कुमार ने शानदार 70 रन बनाए, जबकि गुलशन ने 34 और अभिषेक व अमन ने 33-33 रनों का योगदान दिया. बुरागंज की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा ने तीन विकेट चटकाए, वहीं रवि व अभिमाही ने दो-दो विकेट हासिल किए.

बुरागंज के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

जीत के लिए 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुरागंज की टीम ने आक्रामक शुरुआत की. टीम ने मात्र 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की ओर से बोनगो पिंटू ने 55 रन, चंदन सिंह ने 44 रन व कृष्णा ने 40 रनों की बेहतरीन पारी खेली. शानू एकादश की ओर से गेंदबाज मोनू ने दो सफलताएं हासिल कीं, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके.

कृष्णा बने मैन ऑफ द मैच

मैच में अपने हरफनमौला प्रदर्शन (40 रन व तीन विकेट) के लिए बुरागंज के खिलाड़ी कृष्णा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गांधी मैदान में उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. प्रतियोगिता का अगला मुकाबला सेमीफाइनल के रूप में खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >