बीएसएफ फुटबॉल टूर्नामेंट में गलगलिया को हराकर, पूर्णिया बना जिला फुटबॉल चैंपियन

किशनगंज में बीएसएफ की 132वीं बटालियन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया है. फाइनल मुकाबले में पूर्णिया की टीम ने गलगलिया को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित बीएसएफ मुख्यालय के खेल मैदान में बीएसएफ की 132वीं बटालियन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया. दस दिनों तक चले इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पूर्णिया की टीम ने गलगलिया को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय के डीआईजी गणेश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए. इस अवसर पर पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, जिलाधिकारी नवीन कुमार, 132वीं बटालियन के कमांडेंट राजेंद्र सिंह बोहरा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

खेल भावना को बढ़ावा देने का बेहतर प्रयास

डीआईजी गणेश कुमार ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में केवल जीत ही महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि उसमें भाग लेना भी बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने सफल आयोजन के लिए बीएसएफ 132वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं.

खेल से युवाओं को मिलता है नया मंच

पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार ने कहा कि बीएसएफ द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय पहल है. इससे युवाओं में खेल भावना का विकास होता है और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. वहीं जिलाधिकारी नवीन कुमार ने भी आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

समारोह का संचालन डिप्टी कमांडेंट प्रेम सिंह ने किया. इस मौके पर एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

और पढ़ें : बरसात में कीचड़ से पटा अस्पताल का मुख्य द्वार, मरीजों व परिजनों की बढ़ी परेशानी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Gourav kumar

Published by: Shruti Kumari

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >