BPSC में 997वीं रैंक, किशनगंज की शायना भगत बनीं ग्रामीण विकास पदाधिकारी

BPSC Success Story: किशनगंज की शायना भगत ने बीपीएससी परीक्षा में 997वीं रैंक हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया. उनकी सफलता पर कलवार संवर्गीय सेवा ट्रस्ट ने सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया.

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट:

BPSC Success Story: कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर किशनगंज की होनहार बेटी शायना भगत ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में 997वीं रैंक हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता पर पूरे जिले और समाज में खुशी का माहौल है.

शायना भगत की उपलब्धि पर कलवार संवर्गीय सेवा ट्रस्ट की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में समाज के लोगों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और सम्मान-पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया.

समाज ने बताया गौरव का क्षण

ट्रस्ट के अध्यक्ष धनंजय जायसवाल ने कहा कि शायना भगत की सफलता केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है.

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा

सम्मान समारोह में उपस्थित गौतम भगत, पप्पू चौधरी, शंकर जायसवाल सहित अन्य लोगों ने शायना भगत की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया. वक्ताओं ने कहा कि उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लगातार प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की जा सकती है.

समारोह के दौरान शायना भगत को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण तालियों तथा शुभकामनाओं से गूंजता रहा.

और पढ़ें: दिल्ली में चमका ठाकुरगंज का सितारा, फैसल रज़ा ने 43 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >